फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार दो साथी बाल-बाल बचे,टेंट हाउस में काम करता था युवक
विज्ञापन

आधी रात को परिजनों को हुई इकलौते बेटे की मौत की जानकारी, मची चीख पुकार
रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के डुम्मरभार गांव का रहने वाला था संदीप, कसया थाना क्षेत्र के नरसर चौराहे के पास हुआ हादसा
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के डुम्मरभार गांव के परती छापर टोला निवासी संदीप (22) की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक कसया थाना क्षेत्र के नरसर चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। संदीप के सिर में गंभीर चोट आई थी। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

परती छापर टोला निवासी सुखारी का इकलौता बेटा संदीप टेंट हाउस में काम करता था। संदीप की मां गुड़िया देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर पर टेंट लगाकर लौटा था। इसी दौरान उसके दो दोस्त बाइक से पहुंचे और कहीं टेंट लगाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गए। संदीप का मोबाइल घर पर ही चार्जिंग में लगा था।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे संदीप अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बाइक संदीप चला रहा था लेकिन उसने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान नरसर चौराहे के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक उससे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में संदीप के सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत हो गया। वहीं, बाइक सवार दोनों साथी सड़क किनारे जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों साथी संदीप को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। परिजन को हादसे में उसकी मौत की जानकारी आधी रात को मिली। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। संदीप शिवाला गांव के राजमंगल के टेंट हाउस में काम करता था। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें