फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गर्मी में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से गर्मी में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

छावनी मोहल्ले में 17 घंटे तक कटी रही बिजली
पडरौना। जनपद मुख्यालय हो या ग्रामीण क्षेत्र, बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार रात 33 हजार लाइन की केबिल ब्लास्ट हो जाने से जनपद मुख्यालय सहित कई मोहल्लों में उपभोक्ताओं को 17 घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा।
सोमवार रात करीब 11 बजे कसया से जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर आने वाली 33 हजार लाइन की केबिल ब्लास्ट होने के कारण करीब 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर, छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवईनगर, गायत्रीनगर सहित आसपास बिजली कटी रही। शाम चार बजे के बाद बिजली आने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती बढ़ने से उपभोक्ता परेशान हैं। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार 24 घंटे में 12 घंटे ही बिजली नहीं मिल पा रही है। पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से करीब 100 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, फतनपट्टी, गगलवा, रजवटिया, बभनौली, पटहेरिया, धारमठिया, हतवा, नारायणपुर, बलुआ तकिया, बलुआ समशेर शाही आदि गांवों के रहने वाले उपभोक्ता योगेश गुप्ता, अशोक कुमार, रफीक अली, उमेश यादव, इरफान अंसारी, सिनोद कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी, बृजेश कुशवाहा, श्रवण, अलीउल्लाह, इबरार अंसारी, विभूति गुप्ता आदि ने बताया कि बेतहाशा गर्मी में बिजली ने परेशानी बढ़ा दी है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि आपातकालीन कटौती की वजह से बिजली कटौती हो रही है। यह आदेश ऊपर से ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें