फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव : तस्करों-बदमाशों पर शिकंजा कसेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर पुलिस सख्त हो गई है। जिले के रास्ते भारी मात्रा में कैश भी बिहार में ले जाया जाता है, जिसे बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस जब्त करती थी। इसके लिए पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां बिहार के अधिकारी लगातार भोरे से लेकर बलथरी तक बिहार-यूपी की सीमा का निरीक्षण कर रहे हैं, दूसरी ओर तस्करी को चुनौतीपूर्ण मानते हुए दो प्रांत की पुलिस के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
हरियाणा, पंजाब राज्य के रास्ते दिल्ली होते हुए यूपी और फिर बिहार में दस्तक देने वाले तस्करों को यूपी और बिहार पुलिस एक साथ पकड़ेगी। आपराधिक सूची में शामिल बदमाशों की लिस्ट भी बनाई जा रही है। यूपी बिहार सीमा स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर शराब तस्करी पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगी तकनीक (हैंड स्कैनिंग मशीन) से निगरानी और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

गोपालगंज, बेतिया और कुशीनगर पुलिस टीम के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बीते शनिवार को संपन्न हुई। जहां शराब की अधिकतम खुदरा मूल्य के अलावा सीमावर्ती मुख्य मार्ग, ग्रामीण मार्ग व नदी मार्ग पर विशेष ध्यान रखने पर बल दिया गया और तस्करों के चेन तोड़ने पर चर्चा हुई। जिसमें बिहार के बेतिया, सिवान, गोपालगंज और यूपी के देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक से यह बात स्पष्ट है कि पुलिस पूरी तरह अपनी तैयारी में है। इसके बावजूद तस्करों के तरीके और बुद्धिमता के आगे तस्करी रोकना कुशीनगर, देवरिया और बिहार पुलिस के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें