फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव : बॉर्डर पर सर्तक रही पुलिस, वाहनों की आवाजाही पर रही रोक

Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीराज में बॉर्डर पर गाड़ी की जांच करती पुलिस। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
सलेमगढ़। तमकुहीराज के यूपी बिहार बार्डर पर बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा दिन यूपी बिहार पुलिस की काफी सर्तक रही। करीब 15 मार्गों पर पुलिस ने चेकपोस्ट बनाकर बार्डर को सील कर दिया था। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस के कमांडो भी चेकपोस्ट पर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

तरयासुजान तमकुहीराज के यूपी बिहार बार्डर के रामपुर बंगरा, डुमरिया, हफुआं बलराम, कोटनरहवा, छत्तरपट्टी, शुकदेव पट्टी सहित कई मार्गों पर यूपी बिहार की पुलिस की ओर से बनाए गए चेकपोस्ट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रखी थी। जिससे अपने गंतव्य स्थान तक जा रहे कई वाहनों को पुलिस ने सील बार्डर से वापस कर दिया।
वहीं हाईवे यूपी बिहार बार्डर बहादुरपुर में मतदान के दिन पुलिस वाहनों की आवाजाही किया जा रहा था। बार्डर पर तैनात बिहार के मजिस्ट्रेट सहित इंस्पेक्टर जयराम सिंह, सहित महाराष्ट्र के कमांडेंट अन्नू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें