सलेमगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बिहार बार्डर इलाके में शराब और पशु तस्करी व अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लगाने लिए गुरुवार को शाम छह बजे कुशीनगर व बिहार पश्चिमी चंपारण पुलिस के सर्किल अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई।
जिसमें दोनों प्रदेशों की पुलिस अपराध व अपराधियों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करेगी। पुलिस एक दूसरे का सहयोग करते हुए, मिलजुल कर काम करेगी। बिहार बेतिया के एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने कहा कि यूपी बिहार बार्डर पर शराब व पशु तस्करी की अपराधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मिलकर काम करें।
चिंहित गिरोह, पेशेवर अपराधियों को पकड़ने से दोनों तरफ की पुलिस एक दूसरे का निष्पक्षता पूर्वक सहयोग करें। आपसी समन्वय बनाकर टीम तरह एक अभियान चलाए। अपराधियों के गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखें। मुख्य मार्गों सहित सहित संपर्क मार्गो पर चौकसी बनाए रखें।