फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लड़की को मोबाइल नंबर देने पर हुई थी मारपीट, सदमे में था सोमनाथ

Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा में सोमनाथ के परिजनों को सांत्वना देते  सांसद विजय कुमार दुबे। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
खड्डा। महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में खड्डा कस्बा के युवक का अधजला शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। घटना के दिन एक लड़की को फोन नंबर देने को लेकर हुई मारपीट के बाद युवक काफी सदमे था। बाइक से घुघली की ओर निकला और जला हुआ शव बरामद हुआ। बुधवार की शाम नारायणी नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह सांसद विजय कुमार दुबे ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। खड्डा कस्बा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सोमनाथ मोदनवाल दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। कस्बे के सटे सोहरौना गांव में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। कुछ दिन से वह घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बिरयानी की दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने चौंकाने वाली बात बताई। परिजनों के अनुसार मंगलवार को एक लड़की के परिजनों ने सोमनाथ पर आरोप लगाया कि वह उनकी लड़की को फोन नंबर दे रहा था। हालांकि सोमनाथ ने इन्कार किया तो लड़की से पूछने के लिए उसके घर ले जाया गया। लड़की ने पहले तो फोन नंबर देने की बात को सही बताई। इसके बाद लड़की के घरवालों ने सोमनाथ की पिटाई कर दी। इसी दौरान लड़की अपने बयान से पलटते हुए इन्कार कर दिया। परिजन बताते हैं कि इस बात को सोमनाथ ने किसी को नहीं बताया। बाद में बाइक से घुघली जाने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद मंगलवार की रात में उसका शव सड़क किनारे जले अवस्था में बरामद हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की बात सामने नहीं आई है। परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि लड़की के घरवालों की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा। परिजन इस मामले को पुलिस से अवगत कराते हुए घुघली पुलिस को तहरीर देने की बात कह रहे हैं। उधर जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को सांसद विजय कुमार दुबे मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। सांसद ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को फोन कर मामले की तहकीकात कर सच्चाई उजागर करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें