धनघटा। सरयू नदी की धारा अंबेडकर नगर आजमगढ़ की ओर चले जाने के बाद संतकबीरनगर-बस्ती सहित अन्य जिलों के लोगों को पुल के उस पार जाकर स्नान आदि करना पड़ रहा है। वहां कोई व्यवस्था न होने से शव का अंतिम संस्कार करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी जरूरी और सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर पंचायत हैंसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने व्यवस्था कराने के लिए कार्य शुरू कराया है। इसमें बिड़हर घाट सोलर हाई मास्ट से जगमग होगा।
रविवार को पुल के उस पार बने घाट पर सीढ़ी, पेयजल, लाइट, कुर्सी आदि सुविधाओं का निर्माण कराने के लिए उन्होंने अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने भूमि पूजन करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि नदी की धारा उस तरफ चले जाने के कारण यहां आने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सीढ़ी आदि का निर्माण होने के बाद लोगों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस मौके पर पौली ब्लॉक के प्रमुख राममिलन यादव, गणेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।