फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इबादत के साथ ईद की खरीदारी में जुटे रोजेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ईद-उल-फितर जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों ने इसकी खुशियां मनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजार सज गए हैं और दुकानें सुबह से देर शाम तक गुलजार हो रही हैं।
विज्ञापन

माह ए रमजान का महीना रोजेदारों से रुख्सत हो रहा है। रविवार को 25 रोजा मुकम्मल हो गया। ईद के लिए पांच दिन शेष हैं। ईद करीब आती देख लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोजेदारों को अब ईद का इंतजार है। रमजान के महीने में लोग भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करने में जुटे हैं। इबादत के साथ ईद की तैयारियां जोरों पर है।
बाजार में ईद को लेकर तमाम तरह का सामान सज गया है। ईद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद,दुधारा, दानोकुइयां आदि चौराहे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार ईद के पर्व को लेकर गुलजार हो गए हैं। रविवार को देर शाम तक बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिलाएं नए कपड़ों समेत तमाम चीजों की खरीदारी में जुटे रहे। खासकर लोग मनपसंद कपड़ों व अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

घरों में कई प्रकार के व्यंजन तैयार होना शुरू हो गए हैं। इसमें सेंवई खास होती है। सेंवई के साथ ही फलों, नमकीन, सूखे मेवे की दुकानों में खरीदारों की भीड़ लग रही है।
बाहरी जिलों से भी सेंवइयां आ रही हैं। लोगों का कहना है कि पहले होली और फिर ईद का त्योहार होने से महंगाई काफी बढ़ गई है। सेंवई, कपड़े आदि महत्वपूर्ण सामानों के दामों में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें