हाटा। मदनी मस्जिद पर प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई के एक सप्ताह बाद भी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मंडल का आना-जाना लगा हुआ है। रविवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के निर्देश पर भीम आर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम की अगुवाई में मदनी मस्जिद पहुंचा।
मस्जिद कमेटी के पक्षकारों से मुलाकात कर मस्जिद के एक हिस्से को तोड़े जाने को प्रशासन को तानाशाही रवैया बताया।
प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम ने कहा कि हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के लिए सरकार से मस्जिद के लिए मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रशासन ने इस मामले में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ने कहा कि सरकार ने बहराइच व संभल के बाद अब हाटा में मस्जिद तोड़ी है जो बहुत ही निंदनीय है। कहा कि हमारी लड़ाई मस्जिद के लिए जारी रहेगा। हम मस्जिद पक्षकारों के साथ हर समय खड़े रहेंगे।
मस्जिद का मलबा अभी भी वहीं पड़ा है। इसे हटाया नहीं गया है। राहुल चौधरी अनिल गौतम, तैजुब खान, विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मस्जिद के पास शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पीएसी व पुलिस के जवान तैनात हैं।