फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 75 लाख से शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य

Mon, 17 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाॅक क्षेत्र के एक गांव का टोला अब संपर्क मार्ग से नहीं जुड़ जाएगा। बरसात में गांव से बाहर जाने के लिए लोगों को दुश्वारियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मठिया धीर गांव के बरहिमा टोले को रामकोला-सिंगहा मार्ग से जोड़ने के लिए राज्य कृषि मंडी परिषद उत्तर प्रदेश योजना के तहत 74.59 लाख रुपये से डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मठिया धीर गांव का बरहिमा टोला जो तीन तरफ से तालों से घिरा हुआ है। गांव में जाने के लिए रामकोला-सिंगहा मार्ग के रोआरी गांव के सामने से एक खड़ंजा मार्ग बना हुआ है।
गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता मनोज चौधरी ने दो माह पूर्व विधायक विवेकानंद पांडेय व सांसद विजय कुमार दुबे से मुलाकात कर गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग किया था। रविवार के दिन उक्त मार्ग पर आधुनिक यंत्रों से सड़क निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिठाई खिलाकर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें