रामकोला। थाना क्षेत्र के माधोपुर गौजही गांव में खेताें में कार्य कर रहे
किसानों पर रविवार को मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के बीच
घिरे दो किसानाें को गंभीर हालत में रामकोला सीएचसी पहुंचाया गया। वहीं अन्य किसान किसी तरह मौके से
भाग निकले।
माधोपुर गौजही निवासी रामानंद प्रसाद और बाबूराम सहित गांव
के कई लोग रविवार को खेतों में काम कर रहे थे। एक किसान के खेत में स्थित
पेड़ पर मधुमक्खियों का बसेरा था।
घायल किसानाें ने बताया कि खेत में काम
करते समय ही किसी चिड़िया ने मधुमक्खियाें के छत्ते को छेड़ दिया। उसके बाद
मधुमक्खियाें ने वहां मौजूद लोगों पर हमला शुरू कर दिया।
अन्य लोग तो
भागने में सफल रहे। लेकिन रामानंद और बाबूराम उनके बीच घिर गए। मधुमक्खियों
के डंक से दोनों किसानों की हालत गंभीर हो गई।रामानंद को अचेतावस्था में
अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।