पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव में मांस बिक्री के विरोध में हिंदू संगठनाें के कार्यकर्ताआें ने शनिवार को स्वाभिमान यात्रा निकाली।
विरोध प्रदर्शन करने के बाद सुभाष चौक पर सभा कर मांस बेंचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। बसहिया गांव में मांस बिक्री के विरोध में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता तिलक चौक से सुभाष चौक तक गौ स्वाभिमान यात्रा निकाले।
छात्र संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित कई संगठनाें के लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।
हाथ में झंडा बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुभाष चौक पर सभा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्याम मुरली मनोहर मिश्र ने कहा कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव में दशकों से मांस की बिक्री होती है। इनका कहना था कि शुक्रवार को गोमांस बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर वहां से मांस बरामद किया था।
12 नामजद और 12 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। छात्र संघ अध्यक्ष गौरव तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लालजी, अंशुमान बंका, अनुज बंका, अमित सोनी, अंशु जायसवाल सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
इस दौरान अंशु सिंह, मोनू सिंह, दीपक अग्रवाल, भानु प्रताप तुषार, रामाश्रय, संजय जायसवाल, बड़े जायसवाल, रजत, रत्नेश सहित कई लोग मौजूद थे।