फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पूरा करेंगे आरक्षण का हिसाब

Sun, 15 Jan 2017 11:05 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अखिल भारतीय गोंड़ आदिवासी संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को अखिल भारतीय गोंड़ आदिवासी संघ की बैैैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर गोंड जाति से धोखा करने वाले दलों के साथ विधानसभा चुनाव में हिसाब चुकता किया जाएगा। 
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड़ ने कहा कि जिले में करीब ढाई लाख गोंड़ जाति के लोग रहते हैं। इस जाति के लोगों को पहले अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा गया था। बिरादरी के कई लोग अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी करने के अलावा जनप्रतिनिधि भी बन चुके हैं। परंतु बाकी लोगों को अब भी प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। संगठन लंबे समय से गोंड़ जाति के सभी लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनैतिक दल इस बिरादरी के लोगों का वोट हासिल करने के लिए आश्वासन देंगे। परंतु संगठन और उससे जुड़े लोग उन राजनैतिक दलों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने उनकी लड़ाई में साथ नहीं दिया है।
बैठक को विंदेश्वरी गौंड, सुरेंद्र कुमार गोंड़, राजकुमार गोंड़, नागेश्वर गोंड़, मनोज कुुमार गोंड़ आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान शम्भु प्रसाद, प्रभुनाथ गोंड़, रामजी गोंड़, विनोद, बलराम, प्रेमलाल गोंड़, संजय कुमार गोंड़, लाल साहब गोंड़, ध्रुव कुमार गोंड़, हरिनारायण गोंड़ बृजनारायण गोंड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें