फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Mon, 19 Sep 2016 11:35 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
प्रदश्ऱ्न - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज बोदरवार के बीएड के छात्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


बीएड संगठन के संयोजक सतीश कुमार, अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र और उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र के साथ कई विद्यार्थी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि शैक्षिक सत्र 2015-16 की बीएड प्रशिक्षु हैं। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति अब तक नहीं मिली है। इनमें सामान्य, पिछड़ी तथा अनुसूचित जाति के प्रशिक्षु सम्मिलित हैं। इनका कहना था कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से 28 प्रशिक्षुओं की पढ़ाई बाधित हो जाएगी। प्रदर्शन के दौरान अवधेश कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, अजय कुमार सिंह, घनश्याम कुशवाहा, विजेंद्र सिंह सहित कई प्रशिक्षु मौजूद थे। प्रशिक्षुओं ने अपना ज्ञापन डीएम को सौंपकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें