फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित छह घायल
विज्ञापन

दोनों से तरफ चले ईंट-पत्थर, मशक्कत कर पुलिस ने शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार हरिहर पट्टी गांव में शुक्रवार शाम आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। विवाद करने वाले दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
रामकोला थाना के टेकुआटार हरिहरपट्टी में शुक्रवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी सामान्य वर्ग की जमीन की नापी करने गए। नापी के बाद वहां रामाधार कुशवाहा ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होने पर नत्थू प्रसाद ने आपत्ति जताई। नत्थू ने कहा कि अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर निर्माण नहीं हो सकता है। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ओर से पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची। दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराकर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में अर्जुन (40), इसरावती (35), सुगनती (38), जितेंद्र (22), करन (20) और आर्यन (10) घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसरावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ रामकोला नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें