फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तस्करी हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

Tue, 04 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले के रास्ते होने वाले शराब और पशु तस्करी पर रोक के लिए एसपी केशव कुमार रविवार की रात खुद हकीकत जानने निकल पड़े। बैरियरों पर पुलिसकर्मी सतर्क मिले, इसके अलावा हाईवे के किनारे व बार्डर क्षेत्र की सड़कों को जोड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता भी देखा। थाने के अभिलेखों की जांच कर कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से एसपी ने दो टूक कहा कि अगर तस्करी हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए।
विज्ञापन

एसपी थाना कसया क्षेत्रा क्षेत्र के सपहा रोड चौराहे पर लगे बैरियर पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया तथा अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना पटहेरवा क्षेत्रा क्षेत्र के फाजिलनगर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण करने के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच अपनी मौजूदगी में कराई।
यहां से तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे चौकी समउर बाजार पहुंचे। अचानक एसपी के पहुंचने से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। हाईवे पर मौजूद पुलिस चौकी का निरीक्षण करने और होने वाले अपराधों से जुड़ी जानकारी लेने के बाद समउर बाजार पुलिस चौकी के सामने बने अत्याधुनिक बैरियर, पुलिस चौकी के सीसीटीवी, आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें