कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के चारों तरफ से बनाई जा रहे चहारदीवारी का काम ग्रामीण की शिकायत पर बीडीओ ने बंद करा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चहारदीवारी के निर्माण में मानक के मुताबिक काम नहीं कराया जा रहा है।
ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद शनिवार को बीडीओ आरके सेठ ने कोटवा कला गांव पहुंचे, जहां कार्यदायी संस्था की ओर से ओवरहेड टैंक के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें मौके पर ईंट, बालू और सीमेंट मानक के अनुरूप नहीं मिला।
नींव भी मानक विहीन मिली। जांच में मिली कमियों को देखते हुए बीडीओ ने निर्माण कार्य तत्काल बंद करवा दिए और मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दिया।