फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत दुदही की दूसरी बैठक

Mon, 18 Jul 2016 11:21 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
बैठक - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र पंचायत की दूसरी बैठक सोमवार को काफी हंगामेदार रही। कई सदस्यों ने बिना अवगत कराए कमेटी बनाए जाने पर आपत्ति जताई। उनकी मांग थी कि कमेटी भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन


दुदही की ब्लॉक प्रमुख कुसुमावती वर्मा की अध्यक्षता में बैठक दिन के एक बजे से शुरू हुई। भोला सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद गुप्ता, सुभाष यादव आदि ने आरोप लगाया कि सदस्यों को बिना सूचना दिए ही ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन कर लिया गया है। इन लोगों ने मांग की कि कमेटियों को भंग कर नए सिरे से कमेटियां गठित की जाएं।
राज्य वित्त योजना से शुरू कराए गए कार्यो पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। इनका कहना था कि केवल एक ही न्याय पंचायत में कार्य क्याें कराया जा रहा है, क्षेत्र में सात न्याय पंचायतें हैं। इसलिए काम हर न्याय पंचायत में होना चाहिए। 
विज्ञापन


पूरी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इसमें लघु सिंचाई विभाग पर रुपये लेकर कार्य किए जाने का आरोप लगाया गया। पेंशन, राशन वितरण आदि में भी लोगों ने संबंधित कर्मचारियों को आरोपित किया। इसके अलावा गांवों में फांगिंग न कराए जाने की भी शिकायत की गई। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने कुछ गांवों में एएनएम की शिकायतें मिलने की बात कही। ग्राम प्रधान शिवशंकर कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम पांडेय ने दुदही बाजार सहित चार गांवों को जोड़कर जलनिकासी का बेहतर प्रबंध कराए जाने की मांग की। 

इस बैठक में बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ अरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा, विनोद कुशवाहा, टीए सुनील गुप्ता, खुर्शीद आलम, योगेंद्र गुप्ता, संजय कुशवाहा, नागेंद्र यादव, भुखल प्रसाद, कृपा कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें