पडरौना। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को माध्यमिक स्कूली अंडर-14 जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई। बेसिक और माध्यमिक के बालक व बालिका वर्ग की दो-दो टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फुटबाल प्रतियोगिता में बेसिक की टीम विजेता रही।
सबसे पहले हुई बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पावनगर महावीर इंटर कॉलेज और पडरौना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन की टीम आमने-सामने हुई। भटवलिया नवीन की टीम ने एक गोल बनाकर बढ़त बना ली। पावानगर की टीम खेल की समाप्ति तक एक भी गोल नहीं कर सकी। भटवलिया नवीन की टीम विजेता घोषित हुई। इसके बाद आमने उच्च प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नवीन और पावानगर महावीर इंटर कॉलेज की बालिका वर्ग की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन किया।
ध्यांतर तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद भटवलिया नवीन की टीम ने एक गोल मारकर बढ़त बना ली। खेल समाप्ति तक पावानगर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह भटवलिया की टीम एक गोल से विजेता घोषत हुई। अंत में बीएसए अनिल कुमार मिश्र, बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने विजेता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान अरुणेंद्र राय, अनंत शिखर, बीएन मिश्रा, नंदकिशोर यादव, भास्कर प्रताप नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, नित्यानन्द चौबे, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।