फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फरमाइशी भोजपुरी गीत के लिए बराती-घराती भिड़े, 20 लोग घायल

Fri, 15 Dec 2023 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बुधवार की रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति के घर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के बथुआ गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा वालों से बराती भोजपुरी गाना बजाने की फरमाइश करने लगे। गांव के लोग इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
शादी में लड़ाई। (सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी भोजपुरी गीत के लिए बराती व घरातियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट के बाद लड़के पक्ष के लोग शादी करने से इन्कार करने लगे। गांव के लोगों और पुलिस के मान-मनव्ल पर करीब दो घंटे बाद शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


बुधवार की रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति के घर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के बथुआ गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान आर्केस्ट्रा वालों से बराती भोजपुरी गाना बजाने की फरमाइश करने लगे। गांव के लोग इसका विरोध करने लगे। इसको लेकर बरातियों व घरातियों में मारपीट होने लगी।

मारपीट के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे तक शादी का कार्यक्रम रुक गया। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराते हुए गांव के प्रबुद्ध और रिश्तेदारों के सहयोग से विवाह कार्य संपन्न कराया। उधर, इस घटना में घायल बराती रात में ही घर लौट गए। इस घटना में घायल गांव के लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इस मामले में अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें