दुदही। न्यू हिंद क्रिकेट क्लब गौरी श्रीराम की तरफ से आयोजित टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को बांसगांव और कटेया के टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बांसगांव की टीम ने कटेया की टीम को पराजित कर विजेता घोषित हुई।
बांसगांव के कप्तान वीरू गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कटेया की टीम 9.4 ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में खेलने उतरी बांसगांव की टीम ने मात्र 3.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 63 बनाकर मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी पप्पू ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए।
उन्हें मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले सुदामा कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
इस दौरान आयोजक टीम के अध्यक्ष चंदन दुबे, मिथिलेश पटेल, शौकत अंसारी, जावेद खान, रोशन पटेल, फैसल, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।