पडरौना। अपने साथियों के साथ हुई लूट की घटनाओं से चिंतित बैंक मित्र बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर लूट का खुलासा किए जाने की मांग की। बैंक मित्र संगठन के अध्यक्ष अरुण मणि त्रिपाठी सिधुआं बाजार, सुनील कुमार गुप्त खिरकिया, अनुप कुमार रौनियार कप्तानगंज, विनोद कुमार सिधुआं बाजार भाठ, रमेश कुशवाहा बलुचहां पटखौली, देवेेश चौहान कल्याणछापर बतरौली, विनोद कुमार त्रिपाठी चंदरपुर सहित ग्राहक सेवा केंद्र के कई संचालक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
इनका कहना था कि कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे के निकट संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तीन लाख बीस हजार रुपये लूट कर लुटेरे भाग गए। ऐसी घटनाएं बैंक मित्रों के साथ अक्सर होती रहती हैं। इससे बैंक मित्र खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन बैंक मित्रों ने घटना का जल्द खुलासा कराए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान शिव कुमार मिश्रा खेसिया, प्रेमचंद गुप्ता खिरकिया, नागेंद्र कुमार गांगरानी, अमरेश कुशवाहा मेहदीगंज, प्रभात मिश्र मिश्रौली, इंदू कुशवाहा भिस्वा लाला, विजय सिंह कुसम्हा, रत्नेश कुमार शर्मा रामकोला, हरिकेश कुमार गुप्ता गोड़रिया और सेमरा हर्दो की बैंक मित्र वृंदा देवी मौजूद थीं। इन लोगों ने ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एएसडीएम गणेश प्रसाद को सौंपा।