पडरौना। जिले भर के जेसीबी संचालकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने जेसीबी से मिट्टी खनन पर लगी रोक हटाए जाने की मांग की।
शिवाकांत ओझा, रवींद्र मिश्र, दीनानाथ तिवारी, बबलू पांडेय, संतोष, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पंकज कुमार पटेल आदि जेसीबी मालिक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि जेसीबी से मिट्टी खनन ही उनकी आय का आधार है। इनमें कई ऐसे जेसीबी संचालक हैं, जिनके भट्ठों में ईंट तैयार के लिए जेसीबी से मिट्टी खनन किया जाता है। जब से खनन पर रोक लगी है, जेसीबी मालिकों की आय का स्रोत बंद हो गया है। इन लोगों ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम गणेश प्रसाद को सौंप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान राशिद खां, विजेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, जहीरुद्दीन, जलंधर, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।