फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में बलियवा-लोहरवलिया की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इंद्रा बाजार में सोमवार को परंपरागत मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बाद बलियवा और लोहरवलिया की संयुक्त टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं फरेंदा और भानपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। मटका फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जैसे-जैसे टीमें मटके के करीब पहुंचतीं, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। मटका फूटते ही पूरा आयोजन स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। अंत में मेला समिति के अध्यक्ष शम्भू शरण सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान लालबच्चन गौतम, धर्मदेव यादव, धर्मदेव यादव, सुबास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें