पडरौना। कुशीनगर महोत्सव के तत्वावधान में किसान पीजी कॉलेज सेवरही परिसर में आयोजित ओपेन आमंत्रण पुरुष फुटबाल और बेदूपार इंटर कॉलेज परिसर में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें फुटबॉल प्रतियोगिता में बलिया विजेता और कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ विजेता घोषित हुई। बेदूपार इंटर काॅलेज, सेवरही परिसर में हुई पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में आजगमढ़ व मऊ के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने मऊ को पराजित कर चैम्पियन बनी।
इसी तरह किसान पीजी कॉलेज परिसर में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बलिया व महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें बलिया की टीम ने महराजगंज को 03-01 गोल के अंतर से पराजित कर चैम्पियन बनी।
अंत में विजेता और उपविजेता टीम को कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय, किसान पीजी कॉलेज के प्रबंधक दीपक राय, केन यूनियन के पूर्व चेयरमैन राजू राय आदि ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनोद कुमार यादव, माया राय, देवेंद्र कुमार यादव, गोरख गुप्ता, धीरज प्रसाद, शीत कुमार, चंदन पटेल, नरसिंह शर्मा, विनित पटेल, रघुपति यादव, विवेक वर्मा आदि ने निभाई। अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, पंकज कुमार यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।