फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के अभाव में बंद है बलकुड़िया का न्यू पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के अभाव में बंद है बलकुड़िया का न्यू पीएचसी
विज्ञापन

- न्यू पीएचसी के सभी स्टाफ को सीएचसी विशुनपुरा में किया गया अटैच
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। कोविड संकट के इस दौर में भी विशुनपुरा ब्लाक का न्यू पीएचसी बलकुड़िया बाजार बंद है। यहां तैनात सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को सीएचसी विशुनपुरा में अटैच कर दिया गया है। इसके चलते क्षेत्र के लोग सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी परेशान हो रहे हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक के सबसे पिछड़ा क्षेत्र बलकुड़िया बाजार में करीब 10 वर्ष पूर्व न्यू पीएचसी की स्थापना हुई थी। इससे लोगों को इलाज के लिए पास में अस्पताल होने पर लोगों ने प्रसन्नता जताई थी। शासन का निर्देश है कि न्यू पीएचसी और सीएचसी को कोविड केंद्र बनाना जाए, ताकि लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से तत्काल लाभ मिल सके। लेकिन कुछ दिनों से बलकुड़िया गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया है। इस अस्पताल पर एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वाय और एक एनएमए की नियुक्ति है। जिन्हें सीएचसी प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से अटैच कर दिए है। इससे बलकुड़िया समेत आसपास के 10-12 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए निजी चिकित्सालयों या झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस मनमाने आदेश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विमलेंदु भूषण ने बताया कि सीएचसी पर स्टाफ की कमी को देखते हुए पीएचसी बलकुड़िया के सभी स्टाफ को यहां अटैच कर ब्यवस्था किसी तरह चलाया जा रहा है। जिसको कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो वे सीधे सीएचसी पर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें