फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं हुए मनरेगा के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
28 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं हुए मनरेगा के कार्य
विज्ञापन

- समीक्षा बैठक में डीसी मनरेगा ने जताई नाराजगी
- जिम्मेदार सचिवों की वेतन वृद्धि वापस लेने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को डीसी मनरेगा ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा से हो रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित गांवों के सचिवों की वेतन वृद्घि वापस लेने और तकनीकी सहायकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पता चला कि 28 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से कोई कार्य नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित ग्राम पंचायत में तैनात सचिव की एक वेतन वृद्धि वापस लेने और तकनीकी सहायकों को मूल मानदेय का ही भुगतान किए जाने का निर्देश बीडीओ को दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में मनरेगा ही मजदूरों के लिए सबसे सहायक है। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य शुरू कराएं। इस दौरान एपीओ अरविंद कुशवाहा सहित सचिव तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें