बनकटा बाजार। क्षेत्र के बलियवा गांव में रविवार को आयोजित युवा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में बलियवा और बंतइल की टीम में मुकाबला हुआ। बलियवा ने बंतइल को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
बलियवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंतइल की टीम ने निर्धारित दस ओवर के मैच में 82 रन बनाए। अक्षय कुमार ने चार छक्के और तीन चौके की मदद से 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलियवा की टीम ने छह ओवर में ही पांच विकेट से मैच जीत लिया। विकास यादव को मैन ऑफ द सीरीज और अक्षय कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि सत्यम शुक्ला और ग्राम प्रधान संजय यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रिंस यादव, अरमान, अखिलेश मद्धेशीया, सोनू गौंड, सुशील कुशवाहा, मुकुल, शिव, जितेंद्र, विवेक गौंड, राजमंगल गौंड आदि मौजूद रहे।