फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बीच से धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलकुड़िया-सिसवा गोइती सड़क बीच से धसी
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया बाजार से सिसवा गोइती गांव तक जाने वाली सड़क बीच से धस गई। इस कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। दो पहिया वाहन तो किसी तरह से आ जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से इस क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बलकुड़िया गांव से सिसवा गोइती गांव को जोड़ने वाला मार्ग बिरइठ गांव के पास बीच से धस गया है जिससे बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थिति यह है कि किसी तरह दो पहिया वाहन आ जा रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। बरसात का समय होने के कारण अब और भी दिक्कत हो गई है। लोगों को इस सड़क से आने जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह सड़क इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस समस्या को लेकर अभी तक गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरचोचवा गांव के प्रधान योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों से यह समस्या है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार इसे ठीक नंही करा पाए। बिरइठ गांव के प्रधान प्रतिनिधि लियाकत अंसारी ने बताया कि मैंने टूटी जगह पर ह्यूम पाइप लगवाने की बात कही तो कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके बाद भी अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस समस्या का संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें