फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने जल्द गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

समउर बाजार (कुशीनगर)। सेवरही चीनी मिल की ओर से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में किए जा रहे विलंब से किसानों ने नाराजगी जताई है। किसान अपने आवश्यक कार्य के लिए कर्ज लेकर कार्य करने को विवश हैं, जबकि चीनी मिल प्रशासन का दावा है कि उसकी ओर से करीब 86 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है।
पिछले पेराई सत्र में सेवरही चीनी मिल ने मार्च तक गन्ना की पेराई की थी, जबकि अभी तक गन्ना मूल्य का भुगतान फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ही किया गया गया है। इस चीनी मिल पर किसानों का सवा दो करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है। अधिकांश किसानों का गन्ना पर्ची के अभाव में फरवरी और मार्च में फ्री होने पर आपूर्ति की गई है। इसमें मध्यम और छोटे किसानों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसान अब्बास अली, मोहम्मद जहीर, शिव प्रसाद, विनय तिवारी, सलाउद्दीन अहमद, ईमाम अली, हरिंद्र कुशवाहा आदि का कहना है कि गन्ना मूल्य भुगतान में चीनी मिल की ओर से जान बूझकर विलंब किया जा रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कांग्रेस नेता मनोज सिंह का कहना है कि प्रशासन को तत्काल बकाया गन्ना मूल्य के लिए चीनी मिल को निर्देश देना चाहिए ताकि किसानों के गन्ने का भुगतान जल्दी हो सके।
इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें