फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : प्रशासन सतर्क, थानों में हुईं पीस कमेटी की बैठकें

Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में शामिल लोग। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
पडरौना। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की मीटिंग की गई।
विज्ञापन

बकरीद पर्व को लेकर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले के सभी थानों में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना और पर्व के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इन बैठकों में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सहयोग के साथ बकरीद का पर्व मनाएं। तमकुहीराज संवाद के अनुसार थाना परिसर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस बकरीद के त्यौहार को लेकर सतर्क है। आपसी एकता और सौहार्द से मनाना चाहिए। अहिरौली बाजार संवाद के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि धर्म स्थल ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा की जाएगी। कोई नई परंपरा लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें