फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समूह से ऋण दिलाने के बाद हड़पने वाले दंपती की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला, गरीब महिलाओं 62 लाख से अधिक रकम लेने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महिलाओं को झांसे में लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण दिलाकर जमीन खरीदकर सिलाई सेंटर खोलने के नाम पर 62 लाख से अधिक रुपये एक दंपती ने हड़प लिए। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने अपराध में शामिल दंपती के अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के अशोक मद्धेशिया और उसकी पत्नी गुड्डी चाय की दुकान चलाते थे। दुदही नगर और आसपास के गांवों की महिलाओं को झांसे में लेकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण दिलाने के बाद जमीन खरीदकर सिलाई सेंटर खोलने का लालच देकर कई महिलाओं से 62 लाख से अधिक रुपये लिए और फरार हो गए और ऋण जमा नहीं किया। फाइनेंस कंपनी के वर्कर ऋण लेने वाली महिलाओं के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस तक मामला पहुंचा तो एसपी के निर्देश पर जांच के बाद केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान विवेचक ने धारा में बढ़ोतरी कर आरोपी अशोक मद्धेशिया और इसकी पत्नी को जेल भेज दिया। दंपती ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका कोर्ट में प्रस्तुत की, जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक रिजवान अहमद के न्यायालय में प्रस्तुत की गई। न्यायालय ने आरोपी की संलिप्तता व अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता उपेंद्र कुमार पाठक ने पैरवी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें