फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 हजार के बंधपत्र पर मिल सकेगी जमानत, डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत नितीश जायसवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। वह पिपराजटामपुर, थाना कुबेरस्थान का निवासी है। जिला मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष कुबेरस्थान को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के बजाय जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत नितीश जायसवाल को नोटिस जारी किया गया है। उसे 27 नवंबर 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसके बाद अग्रिम आदेश तक निर्धारित तारीखों पर भी उसे उपस्थित रहना होगा।

आदेश में जमानत की शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। इसके तहत रिहाई के लिए 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि का एक जमानतदार प्रस्तुत करना होगा। इसके विकल्प के रूप में निर्धारित शर्तों के अनुरूप दो प्रतिभूतियां भी दी जा सकती हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश छह नवंबर 2026 को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें