पडरौना। नित्य क्रिया करने गई महिला से एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई की। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में आरोपी ने सोमवार को अपनी जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए जमानत याचिका आरोपी का खारिज कर दी।
रामकोला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की एक नवंबर को 2024 की शाम को महिला नित्य क्रिया करने गई थी। इस दौरान कुलदीप कुशवाहा ने महिला से दुष्कर्म किया। इस मामले में रामकोला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की न्यायालय ने आरोपी पिपरा खुर्द गांव निवासी कुलदीप कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी।