फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से बगैर डॉक्टर के ही चल रहा टेकुआटार पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से बगैर डॉक्टर के ही चल रहा टेकुआटार पीएचसी
विज्ञापन

टेकुआटार (कुुशीनगर)। रामकोला ब्लॉक के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार में कोरोना संकट के दौरान केवल टीकाकरण का कार्य चल रहा है। यहां डॉक्टर का पद करीब एक साल से खाली है। जिन तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है, उनकी ड्यूटी अन्य जगह लगाई गई है। इस क्षेत्र के मरीज झोलाछाप व मेडिकल स्टोर संचालकों के भरोसे हैं।
विज्ञापन

टेकुआटार गांव के अनिरुद्ध पटेल, रंगीलाल, तूफानी, ब्रह्मा, महंथी, राजकुमार, राजेंद्र यादव आदि ने बताया कि वर्ष 2006 में बने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआआर में डॉक्टर का पद एक वर्ष से रिक्त है। यहां तैनात रहे डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद अब तक किसी दूसरे डाक्टर की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल एक फर्मासिस्ट के भरोसे चल रहा था, लेकिन उसकी भी कोविड महामारी के चलते कहीं अन्य जगह पर ड्यूटी लगाई गई है। इस नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टेकुआटार, सिधावें, कठघरही, रामबर बुजुर्ग, महुअवा, परवरपार, परसौना आदि गांव के लोग इलाज के लिए आते हैं। इस संबंध में फर्मासिस्ट अनूप पुष्कर ने बताया कि उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय पर लगी है। स्वीपर की ड्यूटी भी एल टू अस्पताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें