संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की 68 वें मंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को कुल 20 प्रकार के खले हुए। इसमें दौड़, गोला क्षेपण, जेवलिन थ्रो, भाला क्षेपड़ आदि खेल हुए। गोला क्षेपण सीनियर वर्ग में बालक में बबलू कुशीनगर प्रथम, दिव्यांशु देवरिया द्वितीय, गोल्डन कुशीनगर तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में सुधा गोरखपुर प्रथम, अनुष्का निषाद गोरखपुर द्वितीय, सृष्टि कुमारी देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में सजारा खातून प्रथम कुशीनगर, मुस्कान खातून द्वितीय गोरखपुर और रागिनी कुशीनगर तृतीय स्थान और 17 वर्ष बालक वर्ग में छन्नू यादव गोरखपुर प्रथम, दुर्विजय चौधरी कुशीनगर द्वितीय, शिवम तृतीय देवरिया रहे। गोरखपुर मंडल के चारों जिले के टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें लगभग 50 प्रतिभाग कर प्रदेश के लिए अपना स्थान बनाया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंशुमान पांडेय, हरिकेश सिंह, अजय कुमार, प्रभात रंजन, केके शुक्ला, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, वीरेंद्र पटेल, अमित पांडेय, विवेकानंद मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा, दिग्विजय प्रजापति शामिल रहे। खेल का संचालन मजीबुल्लाह रही ने किया। इस दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अमर बहादुर, खेल सचिव नंदकिशोर यादव, दिवाकर राव, शिव कुमार पांडेय, बलवंत सिह, राजनरायन सिह, शाकिर अली, बृजेश कुमार सिंह,आन्दलाल श्रीवास्तव, गोरख यादव, ईशा खान, पूजा जायसवाल, दीपक कुमार, महेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0000