फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अयोध्या ने मुजफ्फरपुर को 103 रन से हराकर जीता उद्घाटन मैच

Mon, 22 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को स्वर्गीय कृष्णा साहा और स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से 18वें वर्ष ऑल इंडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। उद्घाटन मैच अयोध्या और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को 103 रनों से पराजित किया। चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट चटकाने वाले अयोध्या के धनंजय सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह प्रभात फेरी निकालकर की गई। नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी व दीपनारायण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में अयोध्या टीम के कप्तान आशुतोष उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले ओवर में ही शून्य के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज विकास का विकेट गिर गया।
सलामी बल्लेबाज शुभम पांडेय और वैभव तिवारी ने पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। जब वैभव तिवारी का विकेट गिरा तो कुछ देर के लिए पूरी टीम दबाव में आ गई। मध्य क्रम में खेलने आए बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को एक मजबूत स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में अयोध्या क्रिकेट एकेडमी की टीम सभी विकेट खाकर 185 रन बना सकी। इसमें 33 गेंद खेलकर शुभम पांडेय ने 46, 21 गेंद खेलकर वैभव तिवारी ने 35, 23 गेंद खेलकर राहुल गुप्ता ने 22 व 11 गेंद खेलकर धनंजय ने 17 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहन ने पांच, प्रिंस ने तीन, अमित व इमरान ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।
विज्ञापन

सलामी बल्लेबाजी सस्ते में विकेट गंवा बैठे। 25 रन के स्कोर पर मुजफ्फरपुर के चार विकेट गिए गए। 37 रन का स्कोर होते-होते हुए छह विकेट और 10वें ओवर की गेंदबाजी में पूरी टीम 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसमें निखिल सिंह ने 28 गेंदों का सामने करते हुए 30 रन, दिवाकर ने 10 गेंदों में 13 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक को भी हासिल नहीं कर सका। वहीं, अयोध्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए धनंजय सिंह ने पांच, आमिर ने तीन विकेट हासिल किया।
चार ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लेने और 17 रनों का योगदान देने वाले धनंजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर अफरोज राजू और अतुल राव रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी व अरशद राज ने की। स्कोरिंग पंकज बर्नवाल, अभिषेक गैरी व डिजिटल स्कोरिंग जीतू ने किया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जायसवाल ने गुब्बारे व कबूतर छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, अनूप सिंह, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया आदि मौजूद रहे।



बक्सर और वाराणसी के बीच मुकाबला आज
पडरौना। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवारी ने बताया कि ग्रुप-ए का दूसरा मैच सोमवार को दिन के 10 बजे से खेला जाएगा। दूसरे दिन के मैच में बक्सर बिहार और वाराणसी यूपी के बीच मैच होगा। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में टीमों को बांटकर प्रतियोगिता कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें