फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

Mon, 30 Mar 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत रविवार को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया। थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं व लोगों को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 व cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं-बालिकाओं को पंफलेट देकर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन

चौपाल में पुलिस ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

तरयासुजान। क्षेत्र के गांव दोमाठ में रविवार को मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मान चौपाल का आयोजन हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कम करने के लिए सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए कानूनी अधिकारो और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
अपराध इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए पुलिस गंभीर है। उन्होंने गुड चट और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संकट की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की अपील की। इस दौरान एसआई विपिन यादव, कांस्टेबल अजीत यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति, अंकिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें