भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा की ओर से 10 से 30 अप्रैल तक चल रहे दस्तक अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ग्राम परसपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता सुनीता ने पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर जागरूक किया।
पोस्टर के माध्यम से सफाई, छिड़काव, शुद्ध पेयजल, शौचालय का उपयोग, दिमागी बुखार और मच्छर जनित रोगों से बचाव जैसे सात प्रमुख बिंदुओं पर लोगों को जानकारी दी गई।
अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और अन्य संबंधित विभागों को पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की निगरानी शासन स्तर के साथ-साथ यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ की ओर से भी की जा रही है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है।