पडरौना। कसया नगर के रामजानकी मंदिर (मठ) परिसर में संस्कार भारती की ओर से पृथ्वी दिवस को भू-अलंकरण दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।बच्चों ने रांगोली कला के माध्यम से धरती माता की सुरक्षा, स्वच्छ, हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।रंगोली प्रतियोगिता में शालिनी पाण्डेय की टीम ने प्रथम,कल्पना राय की टीम ने द्वितीय व आयुषी मिश्रा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महंत देवशरण दास,एडवोकेट त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, डॉ हरिओम मिश्रा आशुतोष चतुर्वेदी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाए। अध्यक्ष एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि रंगोली धरती माता का शृंगार है। संस्कार भारती इस विधा को लोगों के बीच जाग्रत करती है। इस दौरान वीरेश राय,इंजीनियर अखिलेश कुशवाहा, अप्सरा खातून, अनन्या, काजल गुप्ता, वैष्णवी, नाजिश, मोना आदि मौजूद रहे।