फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर किया टीबी के प्रति जागरूक

Sat, 25 Mar 2017 12:30 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पडरौना नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से सीएमओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें टीबी से बचाव के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर ने सुबह करीब दस बजे जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोग टीबी से बचाव संबंधी नारे लिखे बैनर और तख्तियां हाथ में लिए हुए थे। डॉट्स अपनाएं टीबी भगाएं और स्वस्थ भारत, टीबी मुक्त भारत के नारे लगाते हुए रैली में शामिल लोगों ने नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन


नगर भ्रमण के बाद जागरूकता रैली पुन: टीबी क्लीनिक पर पहुंचकर समाप्त हो गई। उसके बाद वहां गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी नरसरिया ने की। उन्होंने कहा कि विश्व टीबी दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन डॉ. राबर्ट नाम के वैज्ञानिक ने 24 मार्च 1882 को टीबी के बैक्टीरिया की खोज की थी। प्रतिवर्ष 24 मार्च को एक नया नारा दिया जाता है। इस बार का नारा टीबी हारेगा, देश जीतेगा है। इससे पहले सीएमओ डॉ. सुदर्शन सोनकर ने कहा कि जिस व्यक्ति को दो सप्ताह से खांसी, खांसी के साथ बलगम आए और वजन कम हो रहा हो तो तत्काल नजदीक के टीबी क्लीनिक पर जाकर जांच कराए, ऐसी दशा में टीबी हो सकता है। टीबी रोगियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है। गोष्ठी का संचालन अनुपम मिश्रा और नितेश राय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आशुतोष मिश्रा, विशाल कुमार, कमल शंकर पांडेय, अरमान अहमद, चंद्रशेखर यादव, अमित राय, संजय द्विवेदी, राजीव राय, विवेक यादव, अक्षय, शक्ति पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें