फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होमगार्ड का अपशब्द बोलते ऑडियो वायरल

Sun, 02 Aug 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया क्षेत्र के मधवापुर के अनिल प्रजापति ने तहरीर देकर थाने में तैनात होमगार्ड पर फोन पर अपशब्द कहने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में अनिल प्रजापति ने बताया कि वह कुशीनगर में कपड़ा सिलाई का कार्य करते हैं। थाने में तैनात होमगार्ड पर सिलाई का पैसा बकाया है। कई बार मांगने के बावजूद उन्होंने सिलाई नहीं दी। 26 जुलाई की शाम करीब सात बजे जब उन्होंने फोन कर बकाया रुपया मांगा, तो होमगार्ड अपशब्द कहते हुए जान-माल की धमकी देने लगे।
होमगार्ड ने उसे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें