रामकोला। थाना क्षेत्र के अमवा मंदिर में दर्शन करने आए एक व्यक्ति की बाइक चुरा रहे युवक को मालिक ने पकड़ लिया। रामकोला पुलिस को सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
राम यादव ने अपनी पत्नी के साथ बाइक से अमवा धाम मंदिर पूजा करने गए थे। मंदिर के बाहर गेट के बगल में बाइक खड़ी करके मंदिर में पूजा कर के वापस आए तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक में चाबी लगाकर स्टार्ट कर भागने का प्रयास कर रहा है। शोर मचाया यह सुनकर अगल बगल के लोगों ने बाइक सहित व्यक्ति को पकड़ लिया।