रामकोला। थाना क्षेत्र के परवरपार में मंगलवार को बांस काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल गए। जिनका इलाज सीएससी पर चल रहा है। परवरपार निवासी दो लोगों में बांस को काटने के दौरान विवाद हो गया, जहां मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दूधनाथ 52, शशिभूषण 22, माधुरी 20, निधि 17 घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए रामकोला सीएससी पर भर्ती कराया गया। जहां चारों का इलाज चल रहा है। एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर थाने पर नहीं आई है।