फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मामूली बात को लेकर दंपती में हुआ विवाद, दोनों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की मौत

Sat, 11 Dec 2021 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

रुपये के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के लालीपार गांव में स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कार्य करने वाले दंपती ने शुक्रवार को आपसी झगड़े में ईंट-भट्ठे पर ही बने एक मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के लौकरिया गांव के चमकी टोला में रहने वाले सिकंदर (22) और उनकी पत्नी निर्मला (20) हाटा कोतवाली के लालीपार गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते रहे हैं। शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को हाटा सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने निर्मला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिकंदर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिकंदर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें