फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर तोड़ा अंगूठा

Wed, 08 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चारा रही 34 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही एक 25 वर्षीय युवक ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसका कपड़ा फाड़ दिया और मारपीट कर बाएं हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी करवाई नहीं हुई तो महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि वह दो जनवरी को दिन में 11 बजे सरेह में बकरी चारा रही थी। जब वह गन्ने के खेत के किनारे खड़ी थी, तभी गन्ने के खेत से एक युवक निकला और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब वह जाने लगी तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसका कपड़ा फाड़ दिया और मारपीट-कर बाएं हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। महिला की शोर सुनकर खेत में निराई कर रही दो महिलाएं दौड़ कर आईं तब तक युवक भाग निकला। उसने तुरंत 1090 पर सूचना दी तो 1090 की पुलिस वहां पहुंची। थानाध्यक्ष को सूचना दी गई और 1090 की पुलिसकर्मी ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। उसे दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के बाद चार जनवरी को थाने पहुंच कर तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से आनाकानी करने लगी। इस पर महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने एसएचओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें