फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अश्लील तस्वीर व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश

Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार के एक युवक सहित तीन लोगों पर आईटी एक्ट व धमकी देने का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। दो अलग-अलग मामले में लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने के मामले में बिहार के एक युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध आईटी एक्ट व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पहला मामला खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव है। एक महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी बड़े शहर में रहकर पढ़ती है। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने बेटी का फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसकी जानकारी होने पर बेटी सदमे में आ गई है। इससे परिवारवालों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अशरफ व आरिफ निवासी बरवा रतनपुर थाना खड्डा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला भी खड्डा थाना क्षेत्र का है। एक गांव की लड़की का बिहार राज्य के एक युवक (रिश्तेदार) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आगे चलकर लड़की ने संबंध तोड़ दिया। इससे नाराज युवक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो उसके परिवारवालों के मोबाइल फोन पर भेजकर धमकी दे रहा है। लड़की व परिजन सदमे में हैं कि कैसे लड़की की शादी होगी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नागेंद्र पटेल निवासी बैरी स्थान थाना पिपरासी, (बगहां) बिहार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
इस संबंध में खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि अलग अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें