फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शैक्षणिक भ्रमण पर स्कूली बच्चों को लेकर आए चालक की मौत, प्रिंसिपल बेहोश

Mon, 30 Oct 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-रामकोला में सती अंसुईयां मंदिर पर भ्रमण के दौरान अचानक अचेत हुआ चालक
विज्ञापन

-संतकबीरनगर के एक स्कूल का था शैक्षणिक भ्रमण
-रामकोला में सती अनसुईया मंदिर पर भ्रमण के दौरान अचानक अचेत हुआ चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। संतकबीर नगर जिले से शैक्षिक भ्रमण पर स्कूली बच्चों को लेकर आए चालक की रविवार को मौत हो गई और प्रिंसपल बेहोश हो गए। यह देख बच्चों अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने दोनों लोगों को रामकोला सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

संतकबीर नगर जिले के मल्टीपरपज पॉवर सैनिक स्काउट दल गाइड कंपनी का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम लिए बच्चों को लेकर रामकोला के सती अंसुईया मंदिर पर थे। भ्रमण के दौरान दिन में करीब 10 बजे बस चालक महुली थाना क्षेत्र के धनघटा निवासी 45 वर्षीय बालकिशुन बेहोश हो गया। अचानक चालक की तबीयत बिगड़ने से प्रिंसिपल अब्दुल कलाम भी अचेत हो गए। यह देख स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों को लेकर सीएचसी पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चालक की मौत की वजह डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया। आनन-फानन में बच्चों को लेकर दूसरा चालक संतकबीरनगर के लिए रवाना हो गया। वहीं प्रिंसिपल का इलाज काफी देर तक जिला अस्पताल में चला। रविंद्र नगर धूस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन पूर्व स्कूली बच्चों को लेकर शिक्षक भ्रमण कार्यक्रम के लिए आए थे। इस बाबत रविंद्र नगर धूस इंस्पेक्टर राजेश मिश्र ने बताया कि चालक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें