फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धारदार हथियार से हमला, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सनेरा मलछपरा गांव में बुधवार को बकरी को केले का पत्ता खिलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि केले की फसल की रखवाली कर रहे युवक ने गुड़िया (17) की पिटाई की। उसे बचाने आई उसकी चाची सुनीता देवी (60) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के दाहिने हाथ की नस कट गई।
विज्ञापन

मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। परिवार वालों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
गुड़िया अपनी चाची सुनीता देवी और दादी लाली देवी (60) के साथ गांव के बाहर नहर के किनारे बकरी चराने गई थी। नहर के पास गुड़िया ने केले के पौधे से एक पत्ता तोड़कर बकरी को खिला दिया। आरोप है कि खेत की रखवाली कर रहे युवक ने किशोरी से मारपीट शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें