फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर हुआ हमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली खरीदने गए दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बरवा स्थान के पास शनिवार की शाम साढ़े छह बजे सिधावट निवासी दो युवकों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके पास रखी नकदी छीन ली। सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावट गांव निवासी राजन साहनी अपने गांव के एक युवक के साथ बरवा स्थान गांव में ट्राली खरीदने गए थे। वहां से वापस आते समय चार से पांच की संख्या में हमलावरों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल युवकों ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को रामकोला सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने इस घटना की जानकारी रामकोला पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें